बिहार के हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल का ये अंजाम, सुनकर विश्वास नहीं होगा

0
979

पटना: प्यार हुआ इकरार हुआ प्यार से फिर क्यों डरता है दिल…गाना तो आपने सुना होगा। जी हां ये गाना बिहार के बहुचर्चित हाईप्रोफाइल सैक्स स्कैंडल पर बिल्कुल फिट बैठता है। पटना का कार व्यवसायी निखिल प्रियदर्शी और कांग्रेस लीडर की बेटी सुरभि जयदेव की गुरूवार को शादी हो गई।

निखिल पर सुरभि ने पिछले साल रेप का आरोप लगाया था। मामला इसके बाद काफी चर्चा में रहा, इस मामले में कई जांचे बैठाई गई। पूरा राजनीतिक महकमे से लेकर पुलिस के आला अधिकारी भी परेशान रहे और अब इस हाइ प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल का ये अंजाम, शादी करने का फैसला लेना अच्छे-अच्छे लोगों को विश्वास नहीं हुआ आखिर ये हुआ क्या।

सुरभी ने खुद मीडिया से कहा, अब सारी गलतफहमी दूर हो गई है और हमदोनों के परिवार अब इस शादी को लेकर उत्साहित हैं, हमारे प्यार की जीत हुई है और घर में दोनों की शादी की तैयारियां चल रही हैं। निखिल जैसे ही जेल से बाहर आएंगे। हम शादी कर लेंगे। हम दोनों जाति की दीवार तोड़कर शादी करने वाले हैं। ये समाज के लिए संदेश है।

ये है इस धोखे की फिल्मी कहानी:

एक दिन कांग्रेस लीडर की बेटी थाने पहुंच कर खुद को नाबालिग कहते हुए आरोप लगाती है कि उसके ब्वॉय फ्रेंड ने उसका यौन शोषण किया, उसकी पिटाई की। ये ही नहीं उसे लोगों को बेचने की भी कोशिश की है। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया। इसके बाद वो हुआ जो शायद किसी को यकीन ना हो। लड़की ने अपनी शिकायत में खुद को दलित बताया जिसके बाद लोगों की सवेदनाएं उसके साथ जुड़ती चली गई।

ये भी पढ़ें: कंडोम से ज्यादा पॉपुलर हो रहा जिफटिप स्टीकर

nikhi surbhi

कब का है मामला:

मामला 22 दिसम्बर 2016 से चल रहा था। सुरभि के आरोपों के बाद निखिल उत्तराखंड भाग गया था। यहां पुलिस ने 14 मार्च 2017 को निखिल को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद से ही निखिल बेउर जेल में बंद था। और बुधवार को निखिल जेल से बाहर आया।

ये भी पढ़ें: ब्लू व्हेल की मास्टरमाइंड लड़की अरेस्ट, तलाशी में मिली कई चौंकाने वाली चीजें

बिहार का विजय माल्या है निखिल

सुरभि और निखिल की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। फिर दोनों में दोस्ती हुई और फिर वे मिलने लगे। बता दें कि निखिल प्रियदर्शी को उसके बड़ी खर्चिली लाइफ और बैंक के कर्ज को लेकर बिहार का विजय माल्या कहा जाता है। कहा जाता है कि निखिल ने बिजनेस के लिए बैंकों के साथ-साथ आम लोगों को भी करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। स्टेट बैंक डाकबंगला चौराहा से 36 करोड़ का लोन बाकी है।

ये भी पढ़ें: ये शख्स है पाकिस्तान का अंबानी, इस मामले में देता है भारतीय अमीरों को टक्कर

nikhi

निखिल के पिता IAS:

निखिल पर काफी कर्जा है लेकिन महंगी गाड़ियों का शौकिन भी बहुत है। अक्सर वो कई बड़ी हस्तियों और भोजपुरी हीरोइन्स के साथ पार्टियों में नजर आता था। निखिल प्रियदर्शी के पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद रिटायर आईएएस हैं और जीजा राजीव रंजन सीबीआई एसपी हैं। इस हाइ प्रोफाइल ड्रामे का यह अंत किसी के भी समझ से परे है। लेकिन जो हुआ वो बिहार और देश देख रहा है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)