श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की याद में लगाये पीपल व नीम के पौधे

0
99

हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा जंक्शन सिविल लाईन सीएमएचओ कार्यालय के पास श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की याद में 21 पौधे पीपल, नीम प्रजाति के लगाये। पूर्व डीवाईएसपी अंतरसिंह श्योराण ने कहा कि पूर्वजों के नाम पर पौधारोपण करने की मानव उत्थान सेवा समिति की अनुठी पहल है। पूर्वजों की चिरस्थाई स्मृति के साथ साथ समिति हरियाली और सामाजिक चेतना फैलाने का काम कर रही है जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा है कि धरा के लिए हरियाली ही आक्सीजन है। सेलटैक्स विभाग से भीमसिंह झोरड़ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा अवश्य लगाए और उसके बड़े होने तक देखभाल करें। प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति की रक्षा का बीड़ा उठाये, ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इस मौके पर मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लादुसिंह भाटी, अमरजीत गोदारा, गोविन्द सिंह रामगढिया, सीताराम घोड़ेला, भीमसिंह झोरड़, संतोष राजपुरोहित, सतीश शर्मा, सुरेश महला, राजेन्द्र सिंह सैंगर, सुधीर पुनिया, संजय सिंह रावत, विपिन शर्मा, रमेश शाक्य, विपिन शर्मा, राजाराम बिश्नोई व अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।