हनुमानगढ़ टाउन-राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा हनुमानगढ़ टाउन की तरफ से पेंशनर दिवस समारोह दिनांक 17 दिसंबर 2025 बुधवार को प्रातः 11:00 बजे राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन के सामने स्थित पेंशनर भवन में मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथी डा.नवनीत शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , विशिष्ट अतिथी डा.शंकर लाल सोनी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, शैलेंद्र गोदारा कर निर्धारक निर्धारक नगर परिषद हनुमानगढ़ राजीव यादव कार्यवाहक विकास अधिकारी पंचायत समिति हनुमानगढ़थे। सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया गया । मंत्रोच्चार व पूजन झमन लाल शास्त्री द्वारा करवाया गया ।सभी अतिथियों व पेंशनर के तिलक लगाकर कलावा बांधा गया।
समाज के पदाधिकारियो द्वारा अतिथियो का माल्यार्पण कर, शाॅल उढाकर व गिफ्ट पैक देकर स्वागत किया गया। समाज द्वारा 75 वर्ष की आयु वाले नये 15 पेंशनर्स को , दानदाताओं का व समाज का प्रशंसनीय कार्य करने पर माला पहनाकर,शाल उढाकर ,तथा सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में, कद्दू राम मित्तल, हरिश्चंद्र माहेला डॉ एम एस माकड़, महेश सुथार ,गोविंदराम शर्मा मुण्डा, मनोहर लाल चुघ, रामकुमार शर्मा, सुरेंद्र गांधी, जय रामदास सेवकानी, राजीव यादव ; रमेश कौशिक सांवरमल शर्मा ,संजीव गोयल, मनोज कुमार राजवंशी, जगदीश चंद्र शर्मा सुरेंद्र मोहन कटारिया, मनोहर लाल शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा ,बलवंत सिंह कुलड़िया, शामिल थे।
सुरेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य ने मंच संचालन करते हुए 1951 से राजस्थान सेवा नियम प्रभावित होने की दिनांक से लेकर आज दिनांक तक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया गया की श्री डी एस नकारा द्वारा की गई अपील का निर्णय दिनांक 17 दिसंबर के दिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसले में कहां की पेंशनर कोई भीख या सरकार द्वारा दिया गया उपहार नहीं है यह पेंशनर का हक है । इसलिए यह दिवस पेंशनर दिवस के रूप में मनाया जाता है दस नकारा द्वारा किए गए इस महान ऐतिहासिक कार्य की प्रशंसा की गई तथा डी एस नकारा की फोटो पर माला अर्पण किया गया। इसके पश्चात पेंशनर भवन बनने से लेकर आज तक की प्रगति के बारे में बताया गया ।समाज द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष आरजी एचएस में दवा न मिलने का व कम दा देने मामला उठाया गया उन्होंने इसके समाधान की शीघ्र आश्वासन दिया । प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के सम्मुख चिकित्सालय से संबंधित मांगे रखी गई उन्होंने बताया पर्ची के लिए अलग काउंटर बना दिया गया है दवा रिपीट करने के लिए अलग चिकित्सक अलग कमरे में बैठाया गया है ताकि पेंशनर को परेशानी न हो । अंत में अध्यक्ष के सभी का धन्यवाद ज्ञापन करने व ग्रुप फोटो के पश्चात बैठक की कार्रवाई अल्पाहार के पश्चात संपन्न हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































