पेंशनर्स समाज ने सीएम रिलीफ फंड में किया आर्थिक सहयोग 9,81,850 रुपए का चौक जिला कलक्टर को सौंपा

655

हनुमानगढ़। राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा बुधवार चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 9,81,850 रुपए की राशि का चेक जिला कलक्टर जाकिर हुसैन को सौंपा गया। आर एल कक्कड़ ने बताया कि उक्त राशि पेंशनर्स समाज के समस्त सदस्यो द्वारा अपनी एक दिन की पेंशन राशि का योगदान करते हुए एकत्रित की गई है जिसे आज मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम का चौक बनवाकर जिला कलक्टर को सौंपा गया है।उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में हम सभी को अपनी सहभागिता निभानी होगी तभी हम इस महामारी को हरा पाएंगे।उन्होंने बताया कि हाल ही में संगरिया उपशाखा द्वारा 3 लाख रुपए का चौक मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग स्वरूप दिया गया है।इस दौरान रमेश कुमार रहेजा, रमेश दर्गन,कृष्ण कुमार जिंदल,अजित सिंह,सुभाष सेतिया,रविकांत बिश्नोई, भादरा से रामस्वरूप पातलान,ओमप्रकाश इन्दोरिया,
रावतसर से बुधराम बेरवाल,पीलीबंगा से जगदीश,संगरिया से प्रांतीय प्रतिनिधि अरुण अरोड़ा आदि  मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।