हनुमानगढ़ में वन एवं पर्यावरण अभियान के तहत पौधारोपण

159

–  भाजपा नगर मंडल ने अम्बेडकर कॉलोनी के अम्बेडकर पार्क में लगाए गए 31 पौधे
हनुमानगढ़,  भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “वन एवं पर्यावरण अभियान 2025” के तहत बुधवार को भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ टाउन द्वारा टाउन क्षेत्र की अम्बेडकर कॉलोनी स्थित अम्बेडकर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियान के मण्डल संयोजक अशोक खिच्ची ने की।
इस अवसर पर नगर मंडल महामंत्री एवं अभियान संयोजक अशोक खिच्ची ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत बुधवार को कुल 31 पौधे लगाए गए। इनमें छायादार, औषधीय एवं फलदार पौधों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने बताया कि यह पौधे न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में सहायक होंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।
प्रदीप ऐरी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र के कारण प्रकृति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति को वृक्षारोपण जैसे कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की और कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण और पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी हम सभी की होनी चाहिए।
नगरमण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे लगाना एक पुण्य का कार्य है, जो प्रकृति और समाज दोनों के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, जिला मंत्री मुरलीधर सोनी, जिला प्रवक्ता जुगल किशोर गौड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, महामंत्री अशोक खींची, राजपाल सिंह, राजीव वर्मा, इंद्र निनानियां, बलबीर शेखावत, गुरचरण छापोला,  पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, पवन मौर्य, नरेश सियाग, पृथ्वी गोदारा, चाननराम चौधरी, दिनेश शर्मा, नगर मंत्री विकास डोडा, जगरूप सिंह, भगवान राम, महेंद्र सिंह शेखावत, राजू, संजय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।