हरियालो हनुमानगढ़ अभियान के तहत 31 पौधे मय ट्रीगार्ड लगाये

0
120

हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा महात्मा गांधी इंग्लिश माध्यम विद्यालय कैनाल कॉलोनी के सामने हरियालो हनुमानगढ़ अभियान के तहत 31 पौधे मय ट्रीगार्ड लगाये गये। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इन्द्रसैन झाझड़ा, उपप्राचार्य नरेन्द्र कुमार ओझा सहित समस्त सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर उनकी सार संभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. इन्द्रसैन झाझड़ा ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है, तो हमें पौधा जरूर लगाना है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है और पर्यावरण प्रदूषण के कारण मानव का जीवन कष्टदायक हो रहा है।

प्रदूषण ने पूरे विश्व को अनेक तरह की समस्याओं से ग्रसित कर दिया है। इसका निदान मात्र पौधारोपण है। सभी लोग अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करें। संस्था अध्यक्ष लादु सिंह भाटी ने कहा कि संस्था के सदस्यों द्वारा निस्वार्थ भाव से पौधारोपण किया जाता है व उसकी देखरेख नियमित रूप से की जाती है। पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है और कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। वर्तमान समय में पौधारोपण के लिए जागरूकता जरूरी है। इस मौके पर महात्मा गांधी स्कूल से पंज कुमार अरोड़ा, कन्हैयालाल, राजेन्द्र कुमार गोदारा, लोकराज शर्मा, लादु सिंह भाटी, सुरेन्द्र सिंह सैनी, राजेन्द्र सिंह सैगर, सुधीर पुनिया, गौरव शर्मा, रमेश शाक्य, संजय सिंह रावत, विपिन शर्मा, सतीर प्रभाकर, सुरेन्द्र कुामर सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now