स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होगा प्लास्टिक के तिरंगे का उपयोग, लगाई पाबंदी

0
459

नई दिल्ली। प्लास्टिक के बने तिरंगे का उचित निपटान संभव नहीं होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर रोक लगा दी है। और राज्यों से प्लास्टिक से बने तिरंगे का इस्तेमाल न होने देने के लिए कहा है। केंद्र ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि लोग प्लास्टिक के राष्ट्रीय झंडे का इस्तेमाल न करें, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि ध्वज की लोगों में निष्ठा और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसलिए इसे सम्मानित जगहों और स्थिति में होना चाहिए। फिर भी लोगों के साथ-साथ सरकारी या एजेंसियों के बीच जागरूकता की कमी अक्सर देखी जाती है। यही कारण है कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों में कागज के स्थान पर प्लास्टिक से बने झंडों का भी इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि, प्लास्टिक के झंडे कागज की तरह बायोडिग्रेडेबल नहीं होते हैं और ये लंबे समय तक विघटित भी नहीं होते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now