जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा

162

– हर आयु वर्ग में बच्चों ने बटोरे पदक, मुकुल, गारवी, काशिका, समीर और अनूरित रहे सर्वश्रेष्ठ
हनुमानगढ़।
 जंक्शन में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। सूर्यवंशी स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में प्रो स्विमिंग अकैडमी हनुमानगढ़ व जयपुर टर्फ स्टेडियम के संयुक्त सहयोग से हुई इस प्रतियोगिता में 9 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने बटरफ्लाई, फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक और ब्रेस्ट स्ट्रोक में भाग लिया।  सूर्यवंशी स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष दीपक कश्यप ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. संजय सूर्यवंशी व गौरव सहारण ने निभाई। मुख्य अतिथि सत्यपाल सहारण ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी के साथ ओमनाथ , मोहम्मद इमरान, राय सिंह, दिनेश कुमार, अमरेंद्र सिंह व बेगराज सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।