संवाददाता भीलवाड़ा। सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन संस्थान भीलवाड़ा एवं भूरालाल शोभागमल बाबेल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कोविड के विरुद्ध जनान्दोलन के बड़लियास में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर कोरोना जागरूकता अभियान के तहत आमजन को मतदान के दौरान दो गज दूरी मास्क जरूरी का महत्व समझाते हुए रोको टोको अभियान के तहत 1500 मास्क वितरित किये गए ।
फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि फाउंडेशन पंचायत चुनावों के मद्देनजर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक करने के पुलिस उपाधीक्षक कीर्ति सिंह ,
कोटडी थाना प्रभारी नंद सिंह फाउंडेशन के ग्रामीण कोर्डिनेटर गणपत जांगिड़ ने पुलिस थाना , तहसील कार्यालय, पंचायत समिति के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगो में मास्क वितरित कर आमजन को कोरोना बचाव हेतु जागरूक किया । ग्रामीण मतदाताओं को
नो मास्क नो एंट्री का महत्व समझाते हुए पंचायत चुनावों में कोरोना गाइडलाइन की पालना कराने का संकल्प दिलाया ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































