किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, जानिए अगर किस्त नहीं आई है तो क्या करें?

389

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 2 अगस्त को किसान सम्मान निधि (pm kisan samman nidhi) योजना की 20वीं किस्त जारी की। PM मोदी वाराणसी उत्तर प्रदेश से 9.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में 20वीं किस्त के रूप में 20.84 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

इससे पहले 24 फरवरी को पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। तब 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी।

किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में हर साल तीन किश्तों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी से करनी है आमने-सामने बैठकर मुलाकात, तो बस करना होगा 5 रूपये वाला काम

अगर किसान सम्मान निधि किस्त नहीं आई है तो क्या करें?

  • यदि आपको पीएम किसान योजना की किस्त नहीं मिली है या रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी आ रही है, तो आप इसकी शिकायत PM किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट के “Farmer Corner” में जाकर कर सकते हैं।
  • यहां “Help Desk” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • “Get Details” पर क्लिक करने के बाद एक Query Form खुलेगा।
  • इस फॉर्म में ड्रॉप-डाउन मेनू से समस्या से संबंधित विकल्प चुनें, जैसे:
  • अकाउंट नंबर
  • पेमेंट
  • आधार
  • अन्य
  • इसके नीचे दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में समस्या का संक्षिप्त विवरण लिखें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करें

ये भी पढ़ें: किसान सम्मान निधि किस्त नहीं आई? जानिए तो क्या करें?

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

  • रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी:
  • योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इसके अतिरिक्त, स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी, या राज्य सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।