ममता दीदी के राज्य में ऐसा क्या हुआ, PM मोदी को 14 मिनट में ही खत्म करना पड़ा भाषण

1664
10864

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज ममता बनर्जी (दीदी) के राज्य पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुरपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने भीड़ की तरफ इशारा कर के कहा कि ये नजारा देखकर मुझे समझ आ गया कि ममता दीदी हिंसा पर क्यों उतर आईं।

पीएम मोदी ने कहा, आजादी के बाद भी गांव की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया। पश्चिम बंगाल में स्थिति और खराब है। जो बीत गया, वह बीत गया, अब नया भारत इस स्थिति में नहीं रह सकता है। मोदी सरकार इस स्थिति को बदलने की कोशिश कर रही है। मोदी सरकार ने मजदूरों और किसानों की स्थिति बदलने की कोशिश की गई है। अंतरिम बजट 12 करोड़ किसान परिवारों,  30-40 करोड़ श्रमिकों और 3 करोड़ मध्यम वर्ग के किसानों सीधा लाभ मिलेगा।

PM मोदी ने कहा कि किसानों के कर्जमाफी के नाम पर सियासी दलों ने किसानों को धोखा दिया। जिन किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलता था, वह कुछ साल बाद कर्जदार बन जाते थे। कर्जमाफी के नाम पर कुछ राज्यों में वोट मांगे गए, लेकिन किसानों का कर्जमाफ नहीं किया गया। मध्यप्रदेश में किसानों का 13 रुपये कर्ज माफ किया गया और राजस्थान सरकार ने तो हाथ खड़े कर दिए।

ये भी पढ़ें: इंटरव्यू देने पहुंची लड़की, पूछे गए ऐसे सवाल, जिनके अब होने लगी दुनियाभर चर्चा

नागरिकता कानून पर मांगा समर्थन-
PM मोदी ने कहा कि  जुल्म और अत्याचार के बाद लोगों को अपने देशों अफगानिस्ता, पाकिस्तान, बांग्लादेश को छोड़कर भारत आना पड़ा। कभी हिंदुओं को आना पड़ा, कभी सिखों को, कभी जैनियों को और कभी पारसियों को। समाज के ऐसे लोगों हिंदुस्तान में रहने का अधिकार मिलना चाहिए. इसलिए हम नागरिकता का कानून लाए है। आप नागरिकता कानून का समर्थन कीजिए। देश के टुकड़े हुए। इनकी जिंदगी आपने तबाह की है। अब इन्हें अधिकार मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Budget 2019: लौट आई मिडिल क्लास की मुस्कुराहट, 5 लाख तक का इनकम टैक्स फ्री

14 मिनट में करना पड़ा भाषण खत्म-
पश्चिम बंगाल के ठाकुरगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ 14 मिनट का भाषण ही दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दुर्गापुर की रैली में अप्रत्याशित भीड़ से स्थिति बेकाबू होने लगी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि प्रशासन के लिए उसे संभालना चुनौती बन गया। लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण को जल्दी ही खत्म कर दिया।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुरगढ़ की रैली के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी ने दुर्गापुर में 294 किलोमीटर लंबे अंदल-सैंथिया-पाकुर-मालदा रेलवे सेक्शन के इलेक्ट्रिफिकेशन को राष्ट्र को समर्पित किया।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here