CM विष्णुदेव साय के शपथ समारोह में PM मोदी बने सादगी की मिसाल…video viral

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पीएस मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। 59 साल के विष्णुदेव साय ने 11वीं तक ही शिक्षा हासिल की है। साय ने 1989 से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। बतौर पंच उन्होंने सियासी सफर शुरू किया था। इसके अगले साल निर्विरोध सरपंच बने। साल 1990 में ही विधायक चुने गए।

0
133

PM Modi moving table video : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पीएस मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल, पीएम जब मंच पर पहुंचे तो राज्यपाल के विश्व भूषण हरिचंदन को शपथ दिलानी थी। लेकिन टेबल पर माइक नहीं था। ऐसे में पीएम ने खुद ही टेबल खिसका दी। पीएम को ऐसा करते हुए देखकर उनकी मदद के लिए जेपी नड्डा समेत कई नेता सहायता के लिए आगे आए। पीएस मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आतो ही खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने कांग्रेस की तुलना ‘मनी हीस्ट’ वेब सीरीज से करके कंसा तंज…देखें video

बता दें कि बुधवार को शाम 4 बजे के करीब विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। उनके साथ BJP विधायक अरुण साव (Arun Sao) और विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने बतौर डिप्टी CM शपथ ली। वीडियो में आप देख करते हैं कि जब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ लेने वाले थे तो वहां पीएम मोदी भी मंच पर पहुंचे थे।

पीएम मोदी जब बैठने वाले थे उसी समय राज्यपाल के.विश्व भूषण हरिचंदन भी वहां बैठने वाले थे। राज्यपाल जिस जगह पर बैठने वाले थे वहां पर टेबल नहीं थी। टेबल पर माइक भी लगा था। जिसके जरिए शपथ दिलानी थी। इसी दौरान पीएम मोदी ने खुद ही टेबल घिसका दी। पीएम के ऐसा करते ही मंच पर मौजूद तमाम नेता उनकी मदद के लिए आगे आए। मंच पर सभी नेताओं का एक साथ मदद करने की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें : इंटरनेट सेंसेशन बना बॉबी का एनीमल ‘जमाल कुडु’ सिगंनेचर डांस..मेकर्स ने किया रिलीज..देखें VIDEO

आपको बता दें कि यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सभी लोग पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बस यही छोटी-छोटी बातें होती हैं, जो हर एक वर्ग का मुरीद बना देती है।

59 साल के विष्णुदेव साय ने 11वीं तक ही शिक्षा हासिल की है। साय ने 1989 से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। बतौर पंच उन्होंने सियासी सफर शुरू किया था। इसके अगले साल निर्विरोध सरपंच बने। साल 1990 में ही विधायक चुने गए। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साय ने 25541 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को हराया है।

ये भी पढ़ें : Top 7 Grinch Movies : इस क्रिसमस अपनी फैमिली के साथ देखें ये किड्स शो…बच्चों की बनी पहली पसंद

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।