पीएम के मन की बात का कार्यक्रम – भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

0
78
हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया, जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना। यह इस कार्यक्रम का 110 वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। हनुमानगढ़ में कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अश्विनी नारंग व भाजपा नेता अमित सहू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा नेता अमित सहू ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। जिला उपाध्यक्ष अश्विनी नारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है।  प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देश में शिक्षा में हो रही बदलवा को भी समझाया।  नगरमण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात सुनकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे, उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम से उन्हें एक नई ऊर्जा मिलती है। इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रदीप कड़वा, मंडल मंत्री मनोज वर्मा, अनिल गक्खड़, सुनील बवेजा, सुभाष शर्मा, प्रकाश तंवर, प्रदीप, रामकुमार बंसल, प्रेम पेशवानी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।