दिल्ली का राम रहीम फरार, राजस्थान के कई आश्रमों पर पड़े छापे

0
518

माउंटआबू: दिल्ली में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में अनैतिक गतिविधियों के संचालन के खुलासे के बाद राजस्थान में भी आश्रमों पर छापे मारे गए। पुलिस ने माउंट आबू और आबू रोड स्थित दीक्षित के आश्रमों में जांच-पड़ताल की। हालांकि, यहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिलने का दावा किया गया। लेकिन दोनों ही आश्रमों की गतिविधियों को देखते हुए कई सवाल उठ रहे हैं।

उधर, बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित भूमिगत हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद शुक्रवार को तो वह अदालत में पेश नहीं हुआ। उसके बारे में कोई जानकारी दी गई। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल सी हरिशंकर की बेंच ने दिल्ली पुलिस आश्रम के वकील को जमकर फटकार लगाई। कहा, यदि बाबा पेश नहीं हुआ तो हम वारंट जारी करेंगे। बाबा को ढूंढें और कोर्ट में पेश करें।’ मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी को होगी।

repist-baba-virendra-dev-dixit

सभी आश्रमों पर छापेमारी के आदेश 
दिल्ली हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी की टीमों को दिल्ली में बताए जा रहे बाबा के सभी आश्रमों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली में बाबा के 8 आश्रम बताए जा रहे हैं। हाई कोर्ट ने आश्रम और बाबा के बैंक खातों और संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि आश्रम में नाबालिग लड़कियों को पिंजरों में रखा जाता है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा, हम पहला ऐसा आश्रम देख रहे हैं जहां मां को अपनी बेटी से नहीं मिलने दिया जाता। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’

ये भी जरूर पढ़ें: दिल्ली का रामरहीम: कैद से निकली 41 लड़कियां, बाबा रोज करता था 10 कन्याओं से दुष्कर्म

राजस्थान आश्रम

मुक्त 41 लड़कियों में से कई बीमार 
गौरतलबहै कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर जांच की गई थी। यहां से 41 लड़कियों को मुक्त कराया गया था। यह भी सामने आया था कि आश्रम को सुरंग के जरिये दूसरे वीवीआईपी आश्रम से जोड़ा हुआ था। यहीं से लड़कियों को भेजा जाता था। आश्रम से मुक्त कराई गईं 41 लड़कियों को बाल ग्राम शेल्टर में शिफ्ट किया गया है। इनमें से कई बीमार हैं और कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:  खुद को कृष्ण बताकर 16000 लड़कियों से संबंध बनाना चाहता था ये दिल्ली वाला बाबा
virendra-baba01_151393142
माउंट आबू का आश्रम सवालों के घेरे में-
-आश्रम में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं। तीन गेट, उन पर हमेशा ताले रहते हैं।
-संचालिका ने लड़कियों के अभिभावकों के नंबर आदि देने से भी इनकार कर दिया।
-संचालिका ने खुद सारी बातें कीं। एक-दो छात्राओं को भी सामने नहीं लाया गया।
-करीब दो माह पहले 41 वर्षीय संजना वर्मा गायब हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज, पर अब तक सुराग नहीं।
-आश्रम संचालिका कुसुम देवी ने कहा-यहां भौतिक और आध्यात्मिक शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि यहां कुछ भी गलत नहीं होता।
-आबूरोड स्थित चार मंजिला आश्रम के 12 कमरों में 65 लड़कियां रहती हैं।

ये भी पढ़ें:
   –जब विराट को छोड़, अनुष्का ने लगाए शिखर धवन संग ठुमके, यहां देखें रिसेप्शन की वीडियो
 यूथ को भारी-भारी डिग्रियों से बेहतर लग रही है फेलोशिप, जानिए कैसे बनाएं इसमें करियर…
– 1 लाख रुपये तक सस्ती कार खरीदने का है मौका, ऑफर केवल 9 दिनों के लिए
 न्यूईयर धमाका: 30 दिसंबर तक मोटोरोला के सभी स्मार्टफोन्स सस्ते, जल्दी कीजिए
 जब विराट को साइड कर सास-ससुर के आगे मुंह में नोट दबाकर नाची अनुष्का शर्मा, देखिए Video
–  प्रेम प्रसंग में लड़की को बीच बाजार में तेल डालकर जलाया, देखें तस्वीर
  – जब संसद में बोलने नहीं दिया सचिन को तो फेसबुक पर कही मन की बात, देखिए ये शानदार Video
-सलमान खान से नाराज वाल्मीकि समाज, जयपुर-कोटा के सिनेमाघरों में तोड़फोड़

अलविदा 2017-
2017 की झलकियां: साल के 8 बड़े चर्चित अपराध, जिनसे दहल गया था देश
2017 की झलकियां: इन 6 खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान…
2017 की झलकियां: इन 18 हस्तियों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा
2017 की झलकियां: इस साल ट्विटर पर छाई रहीं हमारी विदेशमंत्री…
2017 की झलकियां: एक नजर पीएम नरेन्द्र मोदी की यात्राओं पर
2017 की झलकियां: इस साल के सबसे बड़े चर्चित विवाद

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)