बहुमत के साथ भाजपा को सत्ता में लाने का राजनैतिक प्रस्ताव पारित

0
107

हनुमानगढ़। भाजपा नगरमण्डल हनुमानगढ़ टाऊन कार्यसमिति की बैठक रविवार को टाऊन के वार्ड नं. 42 में आरोग्यधाम भवन में संपन्न हुई। कार्यसमिति बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह बराड़, जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई थे। बैठक की अध्यक्षता नगरमण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने की। बैठक की शुरूआत अतिथियों ने महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर की। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना तथा नए संसद भवन के उद्घाटन की सभी को बधाई दी। वहीं आज वीर सावरकर की जयंति पर उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आम लोगों को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को लेकर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार और हनुमानगढ़ नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव में देश के नए संसद भवन के लोकार्पण की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान देशभर में अभूतपूर्व विकास कार्यों का जिक्र किया गया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत के साथ विजयी बनाने का संकल्प लिया। राजनीतिक प्रस्ताव भुवनेश ग्रोवर ने पढ़ा। भाजपा जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़ और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह बराड़ ने बूथ सशक्तीकरण व बूथ संरचना पर चर्चा की। मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। महामंत्री नितिन बंसल, संजय सैन ने आभार जताया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब राजस्थान विधानसभा चुनावों में केवल कुछ ही समय शेष है। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचारी और लुटेरी कांग्रेस सरकार से बुरी तरह त्रस्त और डरी हुई है। जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एकजुट और एकमत होकर आमजन को भाजपा से जोड़ने और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और रीतियों से अवगत करवाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं, इसलिए पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाई जाए। पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर गली-मौहल्ले तक संगठन की रीति-नीति पहुंचाते हुए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ा जाए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।