राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कश्मीर को कहा ‘जन्नत’, इसे बचाए रखने की कि अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानि आज (11 अक्टूबर) को श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। समारोह में राष्ट्रपति के साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, विश्वविद्यालय वीसी प्रोफेसर नीलोफर खान भी मौजूद रहे।

0
39

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानि आज (11 अक्टूबर) को श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। समारोह में प्रेसिडेंट ने अपने भाषण की शुरुआत में ‘यि छू मौज कशीर’ कह कर संबोधन किया, जिस पर हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि होनहार बेटियां देश की तस्वीर भी हैं और तकदीर भी हैं। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि  हमारे देश की महिलाएं और लड़कियां नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के जरिये भविष्य में देश की राजनीति में और भी बड़ी भागीदारी निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ये अधिनियम महिलाओं के नेतृत्व में भागीदारी देने में क्रांतिकारी कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज स्टेज पर मेडल पाने वाले 21 मेधावियों में से भी 17 छात्राएं रहीं, जो दो तिहाई से भी अधिक हैं। इसके लिए उन्होंने छात्राओं को मुबारकबाद दीं। बता दें कि कश्मीर विश्वविद्यालय में छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले अधिक है। गोल्ड मेडल और खिताब जीतने में भी 65 फीसदी छात्राएं हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ट्वीट करके किया इजरायल का खुलकर समर्थन

अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय के इस खूबसूरत कैंपस में तालीम हासिल करना और तालीम देने का अवसर मिलना खुशकिस्मती है। इस विश्वविद्यालय ने देश को एक से बढ़ एक होनहार नागरिक दिए हैं। हजरतबल की रहमत हमेशा इस पर बनी रहें।

ये भी पढ़ें: हमास ने इजरायल के गांव में किया नरसंहार, 40 बच्चों के सिर काटे, VIDEO हिम्मत हो तभी देखें

राष्ट्रपति ने कहा कि कुदरत ने कश्मीर को बेपनाह खूबसूरती दी है। अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भागीदारी करें।  उन्होंने दीक्षांत समारोह में शामिल सभी छात्रों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा काम करें जिससे देश, परिवार, विश्वविद्यालय का नाम रोशन हो।

राष्ट्रपति ने कहा कि कुदरत ने कश्मीर को बेपनाह खूबसूरती दे रखी है। फ़ारसी शायरी में ठीक ही कहा गया है कि अगर ज़मीन पर फ़िरदौस कहीं है तो यहीं है, यहीं है, यहीं है। धरती की इस जन्नत को बचाए रखने की ज़िम्मेदारी हम सभी की है और नौजवान पीढ़ी को खास तौर से ये ज़िम्मेदारी निभानी है।

pic.twitter.com/4vh6wJYNa3

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 11, 2023


ये भी पढ़ें: आतंकी पन्नू ने दी PM मोदी को धमकी, इजरायल जैसे हमले के लिए तैयार रहे भारत, देखें VIDEO

इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, विश्वविद्यालय वीसी प्रोफेसर नीलोफर खान, उपराज्यपाल सलाहकार राजीव राय भटनागर, जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह व अन्य गणमान्य लोग और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।