भगवान धरणीधर की शोभायात्रा

0
109

शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय पर धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर की जयंती पर कलश शोभा यात्रा का आयोजन हुआ जानकारी के अनुसार हनुमान धाकड़ ने बताया कि भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी जिन्हें धरणीधर के नाम से जाना जाता है एवं कृष्ण भगवान के जन्म से पूर्व जन्म लिया एवं हल जिनके पास हमेशा रहता था किसान वर्ग एवं धाकड़ समाज द्वारा कुल देवता के रूप में मान्यता करने लगे आज भगवान धरणीधर के जन्मोत्सव पर धाकड़ समाज द्वारा कलिंजरी गेट से बालाजी की छतरी त्रिमूर्ति चौराहा राम मंदिर एवं नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए भगवान के बेवाण के साथ कलींजरी गेट धाकड़ छात्रावास पहुंची जहां महाआरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया भगवान धरणीधर की कलश शोभायात्रा में जीवंत झाकियों के साथ भगवान को चांदी के बेवाण मे विराजित कर गाजे बाजे एवं डीजे की भजनों की धुन पर थिरकते नाचते मंगल गीत गाते हुए गगनचुंबी जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा एवं इत्र की सुगंध के साथ भगवान की जयंती मनाई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now