बलात्कारी बाबा बोला- लड़की को साथ रहने दो, नहीं तो सीएम से कह सस्पेंड करा दूंगा

रोहतक जेल में राम रहीम का बवाल; 25 अगस्त रात 9 नौ बजे तक हनीप्रीत को जेल में साथ रखा

0
3568

चंडीगढ़: सीबीआई कोर्ट में 25 अगस्त को दुष्कर्मी साबित होने के बाद जेल में भी गुरमीत राम रहीम सिंह के तेवर नहीं बदले। पुलिस उसकी दत्तक बेटी हनीप्रीत को हेलिकॉप्टर में उसके साथ रोहतक जेल ले गई थी। क्योंकि, पंचकूला सीबीआई कोर्ट में ही राम रहीम ने एप्लीकेशन दायर कर बीमार होने की बात कही थी। हनीप्रीत ने भी वकील के जरिए कहा-वह जेल में डेरा मुखी के साथ रहना चाहती है। वह एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट है। उनकी कमर में दर्द है। माइग्रेन भी रहता है। जज ने कहा कि कोर्ट इस पर आदेश नहीं दे सकता। सरकार या जेल प्रशासन तय करे कि कोई साथ रहना चाहता है तो साथ रहने दिया जाए या नहीं।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, पुलिस हनीप्रीत को राम रहीम के साथ ले गई। शाम 4.55 बजे दोनों रोहतक की सुनारिया जेल के पास पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के हेलिपैड पर उतरे। यहां से कॉलेज की मैस के साथ बने रेस्ट हाउस ले जाया गया। इसे सरकार ने अस्थायी जेल बनाया था। जेल मैनुअल के हिसाब से यहां महिला नहीं रखी जा सकती थी।

जेल प्रशासन ने हनीप्रीत को वीआईपी रिटायरिंग रूम में राम रहीम के साथ पौने दो घंटे तक रहने दिया। जब जेल प्रशासन राम रहीम को रेस्ट हाउस से जेल ले जाने लगे तो उसने अफसरों से कहा- कमर दर्द माइग्रेन के कारण कोर्ट ने हनीप्रीत को साथ रखने की मौखिक इजाजत दी है। वह रात को साथ रहेगी। अफसरों ने बात नहीं मानी तो हंगामा किया।हनीप्रीत के मोबाइल से सीएम केंद्र के मंत्री को फोन लगाने अफसरों को सस्पेंड कराने की धमकी दी। मैस रूम से हनीप्रीत ने चंडीगढ़ दिल्ली के लिए फोन लगाए।

ये भी पढ़ें: बलात्कारी बाबा बोला- लड़की को साथ रहने दो, नहीं तो सीएम से कह सस्पेंड करा दूंगा

क्यों इतने करीब है हनीप्रीत राम रहीम के:

रामरहीम के साथ हेलिकॉप्टर में राेहतक जेल तक जाने वाली हनीप्रीत के फेसबुक पेज पर 5 लाख लाइक्स हैं। फेसबुक पर खुद को राम रहीम की वारिस घोषित करने वाली हनीप्रीत का असली नाम प्रिंयका तनेजा है। फतेहाबाद की प्रिंयका को 2009 में राम रहीम ने गोद लिया था। डेरे में उसका हुक्म राम रहीम के बराबर ही माना जाता था। राम रहीम की खुद की दो बेटियां अमनप्रीत चरणप्रीत, एक बेटा जसमीत है। हनीप्रीत राम रहीम को गुरु पा आैर पापा एंजेल कहती है। राम रहीम के हर ट्वीट का जवाब हनीप्रीत देती रही है।

लड़की को साथ रखना चाहता था: डीजीपी 
गुरमीतराम रहीम हनीप्रीत को साथ रखना चाहता था। फैसला जेल प्रशासन या सरकार को लेना था। मुझसे जब इस बारे में पूछा तो मैंने साफ मना कर दिया था। बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा 

मैं पहुंचा तब बैरक में था राम-रहीम : डीसी 
जानकारी में नहीं है कि बाबा को जेल से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट देते हुए महिला के साथ पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के मैस के वीआईपी रूम में रखा। मैं जब जेल पहुंचा तो वह बैरक में था। अतुलद्विवेदी, डीसी रोहतक 

ये भी पढ़ें: भारतीय संस्कृति का चेहरा खराब करते धर्मगुरू और उनके अंधभक्त

डीसी थे, मैं कुछ नहीं कहूंगा: जेल अधीक्षक 
हेलिकॉप्टर लैंडिंग के वक्त मौके पर डीसी थे। राम रहीम उसके साथ आई लड़की को वीआईपी ट्रीटमेंट के बारे में बड़े अफसर ही बता पाएंगे। मैं कुछ नहीं कहूंगा। सुनीलसांगवान, जेल अधीक्षक 

राम रहीम संग अवैध संबंध- हनीप्रीत के पूर्व पति ने लगाए आरोप

गुरमीत राम रहीम के साथ फिल्मों से लेकर उनकी सजा होने के बाद तक साथ नजर आने वाली गोद ली गई बेटी हनीप्रीत के साथ बाबा के अवैध संबंध के आरोप लग चुके हैं। विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद भी हनीप्रीत डेरे में रहती थी। एक बार भी उसे विश्वास के साथ नहीं भेजा गया। विश्वास ने आरोप था कि हनीप्रीत के बाबा के साथ अवैध संबंध थे। वह उनके साथ कमरे में रहती थी। उसने जब इस पर आपत्ति जताई तो बाबा ने सार्वजनिक रुप से हनीप्रीत को अपनी तीसरी बेटी घोषित कर दिया और विश्वास गुप्ता को अपना दामाद बना लिया। विश्वास गुप्ता और एमपी गुप्ता ने बाबा पर हाईकोर्ट में केस कर दिया था। काफी दिन तक केस चला। बाद में समझौता हो गया और दोनों में तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें: खुलासा: डेरा सच्चा सौदा ने भाड़े पर बुलाए थे गुंडे, ये दिया था खास ऑफर

आज होगा सजा का फैसला:

  • सीबीआई जज जगदीप सिंह रोहतक की सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर से जाएंगे। दोपहर ढाई बजे तक अदालती कार्यवाही शुरू होने की संभावना है।
  • सजा से पहले पंजाब-हरियाणा में हालात तनावपूर्ण। जेल के 5 किमी दायरे में 7 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था।
  • सिरसा में रविवार सुबह कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील दी गई। पंजाब के 9 शहरों में कर्फ्यू लागू है।
  • पंचकूला में दो और मौतें, मृतकों की संख्या 38 हुई, 926 लोग पकड़े गए।
  • श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में डेरों पर पुलिस तैनात, इंटरनेट सेवा कल तक बंद।

यहां पढ़ें राम रहीम से जुड़ी अन्य खबरें

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)