17 साल के प्रागनंदा ने 6 महीने में तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन कार्लसन को हराया

प्रागनंदा का एक रिकॉर्ड मियामी में चल रहे एफटीएक्स क्रिप्टो कप के दौरान बना। प्रागनंदा ने 6 महीने में तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन कार्लसन को शिकस्त दी है।

0
522

खेल डेस्क: 17 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागनंदा (Rameshbabu Praggnanandhaa) वर्ल्ड चेस चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। प्रागनंदा का एक रिकॉर्ड मियामी में चल रहे एफटीएक्स क्रिप्टो कप के दौरान बना। प्रागनंदा ने 6 महीने में तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन कार्लसन को शिकस्त दी है।

रेगुलेशन गेम के अंत में स्कोर 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद प्रागनंदा ने ब्लिट्ज टाईब्रेक में कार्लसन को हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद ज्यादा अंक होने के कारण एफटीएक्स क्रिप्टो कप का खिताब कार्लसन ने जीता। कार्लसन पर जीत के बावजूद भारत का यह 17 वर्षीय खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। नॉर्वे के कार्लसन ने सबसे अधिक अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कुल 16 अंक हासिल किए जबकि प्रज्ञानानंद ने 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर शुरु हुई अन्नदातों की महापचायंत, जानिए क्या है इसबार योजना?

प्रागनंदा ने लगातार 4 मुकाबले जीते थे
प्रागनंदा ने FTX क्रिप्टो कप की शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने लगातार चार मुकाबले जीते थे. इसमें वर्ल्ड नंबर-6 लेवोन एरोनियन के खिलाफ मिली 3-1 से मिली जीत भी शामिल है। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत अलीरेजा फिरोजा पर जीत के साथ की थी। इसके बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर ने अनीश गिरी और हैंस नीमन को शिकस्त दी। प्रागनंदा के विजयी अभियान पर चीन के क्वांग लीम ने पांचवें दौर में ब्रेक लगाया। इसके बाद उन्हें छठे दौर में भी पोलैंड के जैन डूडा के खिलाफ टाई-ब्रेकर में हार झेलनी पड़ी थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now