महाराष्ट्र: 12वीं की किताब में बेटियों की बदसूरती को बताया ‘दहेज प्रथा’ की वजह

0
628

महाराष्ट्र: देहज प्रथा को रोकने के लिए समाज में कई अहम कदम उठाए जा रहे है तो वहीं ये भी कहा जाता है जब तक लड़का और लड़की इसका विरोध करेंगे तब तक यह प्रथा बंद नहीं होगी। लेकिन जब स्कूल में आपको ये ही पढाया जाए तो आप क्या करेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की सोशियोलॉजी की किताब में दहेज प्रथा को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। दिलचस्प बात यह है टीचर इसे पढ़ा भी रहे हैं।

12वीं कक्षा की सोशियोलॉजी की इस किताब में दहेज प्रथा की वजह लड़कियों की बदसूरती को बताया गया है। डीएनए में छपी खबर के मुताबिक, भारत की बड़ी सामाजिक समस्याएं नाम के चैप्टर में दहेज प्रथा की बात की गई है। इस चैप्टर में दहेज प्रथा को लेकर कुछ ऐसी बातें लिखी गई हैं।

‘अगर एक लड़की बदसूरत और अपंग है तो ये उसके परिवार के लिए एक मुसीबत बन जाती है। उसकी शादी के लिए उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। ऐसी लड़की से शादी करने के लिए दूल्हा और उसका परिवार ज्यादा दहेज की मांग करते हैं। ऐसी लड़की के माता-पिता को उनकी मांग के हिसाब से दहेज जुटाना पड़ता है। इससे समाज में दहेज प्रथा की प्रवृत्ति बढ़ती है।’

16299262_10158535346975112_8161871429913350595_n

16298852_10158535379730112_562062826378400280_n

बता दें पिछले कुछ दिनों से सरकार और अन्य सामाजिक संस्थाएं इन कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने पर जोर देने की जरूरत दे रही है। उनका कहना है कि आने वाली पीढ़ी को ये सिखाने की जरूरत है कि किसी का चेहरे और शारीरिक सुंदरता उतनी जरूरी नहीं, जितनी उनका स्वभाव और व्यवहार। ऐसे में महाराष्ट्र में मिल रही ये शिक्षा कई सवाल उठा रही है। साथ ही इस तरह की बातों को किताबों को शामिल करने पर गलत संदेश जाने का भी डर है।