कमाल है देश में अमीर बढ़ रहे हैं, लेकिन अमीरी घट रही है, पढ़िए ये रिपोर्ट

0
349

नई दिल्ली: देश में अमीर बढ़ रहे हैं, लेकिन अमीरी घट रही है। आयकर विभाग ने 2015-16 के आयकर रिटर्न से जुड़े डेटा जारी किए हैं। उसी रिपोर्ट से ये नतीजे निकले हैं। ताजा रिपोर्ट की 2014-15 से तुलना करें, तो देश में करोड़पतियों की संख्या 23.5% बढ़ गई है, लेकिन इन करोड़पतियों की कुल आय में 25% की कमी हो गई है। 14-15 में एक करोड़ या उससे ऊपर कमाई करने वालों की संख्या 48,417 थी, जो 15-16 में बढ़कर 59,830 करोड़ हो गई। यानी करोड़पतियों की संख्या में 11,413 का इजाफा हुआ।

वहीं 15-16 में इन सभी करोड़पतियों की आय कुल मिलाकर 1.54 लाख करोड़ रुपए रही। ये 2014-15 में करोड़पतियों की कुल 2.05 लाख करोड़ रु. आय से 50,889 करोड़ रुपए कम है। देश में लगातार तीसरे साल करोड़पतियों की संख्या बढ़ी है। जबकि करोड़पतियों की आय तीन साल में पहली बार घटी है। आईटी विभाग ने ये डेटा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल के आधार पर तैयार किए हैं।

2015-16 में देश में कुल 4.07 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया। इनमें से 82 लाख लोग ऐसे रहे, जिन्होंने आय 2.5 लाख रुपए से कम दिखाई। वहीं 2014-15 में 3.65 करोड़ लोगों ने टैक्स रिटर्न फाइल किया था। इनमें 2.5 लाख रुपए से कम आय 1.37 करोड़ लोगों की थी। 2.5 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में देश के सभी व्यक्तिगत करदाताओं (इंडिविजुअल टैक्स पेयर) की कुल आय में भी इजाफा हुआ है। 2014-15 के 18.41 लाख रु. से बढ़कर ये 2015-16 में 21.27 लाख करोड़ रु. हो गई है। करदाताओं की आय के हिसाब से देखें, तो सबसे ज्यादा 1.33 करोड़ लोग 2.5-3.5 लाख रुपए कमाने वाली श्रेणी में हैं। 1 से 5 करोड़ रु. कमाई वाली श्रेणी में 55,331 लोग, 5 से 10 करोड़ रु. कमाई वाली श्रेणी में 3,020 लोग और 10 से 25 करोड़ रु. कमाई वाली श्रेणी में 1,156 लोग हैं। सिर्फ एक व्यक्ति की आय 500 करोड़ रु. से अधिक है। जबकि 2014-15 में 500 करोड़ रु. से ज्यादा कमाने वाले लोगों की संख्या सात थी।

ये भी पढ़ें:

लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की ये 4 इच्छाएं कभी नहीं करते पूरी…
सिर्फ 25 दिसंबर तक Jio यूजर्स उठा सकते हैं इस धमाकेदार ऑफर का फायदा
2018 के चुनावों में केवल अब किसान ही कायम रख पाएगा मोदी मैजिक, जानिए कैसे
हनीमून मनाकर ससुराल पहुंची अनुष्का, अब देखिए तस्वीरें विराट के लिए कैसे कर रही हैं काम
बिगबॉस में बदला माहौल, हिना-शिल्पा बनीं दोस्त, देखिए Video घरवालों की कैसे बज रही हैं बैंड
जयललिता के आखिरी वीडियो ने मचाई सियासत में घमासान, देखिए video
पैडमैन का पहला गाना ‘आज से तेरी’ रिलीज, एकबार नहीं बार-बार सुनने को दिल करेगा
केंद्रीय विद्यालय में निकली कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

अलविदा 2017-
2017 की झलकियां: साल के 8 बड़े चर्चित अपराध, जिनसे दहल गया था देश
2017 की झलकियां: इन 6 खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान…
2017 की झलकियां: इन 18 हस्तियों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)