ट्रेफिक पुलिस से अभिवावको को करनी पड़ रही है मिन्नते सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति गंभीर नहीं है युवा वर्ग

518
????????????????????????????????????

हनुमानगढ़। सड़क सुरक्षा व कोविद 19 के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही से बचने के लिए अभिवावको को मिन्नते करनी पड़ रही है। श्रीगंगानगर रोड पर ट्रेफिक पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान 18 वर्ष से कम युवाओ को जब रोककर कागजात मांगे गए तो बच्चो के अभिवावक कार्यवाही से बचने के लिए ट्रेफिक कर्मियों से हाथ जोड़कर मिन्नते करते नजर आये।बच्चो के अभिवावको को  ट्रेफिक इंचार्ज  अनिल चिंदा ने बताया कि ऐसे अभिवावक जो अपने नाबालिग बच्चो को चलाने के लिए वाहन देते है दुर्घटना घटित होने पर बच्चो क साथ साथ अभिवावको के खिलाफ भी कार्यवाही करने का प्रावधान है उन्होंने अभिवावको से समझाइश करते हुए 18 वर्ष से कम आयु के अपने बच्चो को वाहन न चलाने
देने की बात कही।इस दौरान बिना मास्क के आ जा रहे वाहन चालकों को मास्क पहनते हुए घर से निकलते वक्त आवश्यक रूप से मास्क पहनने का आह्वान बी किया गया। मंगलवार मास्क के 30 व एमवी एक्ट के 62 चालान किये गए और एक बाइक सीज की गयी। इस दौरान एएसआई जगमेंद्र सिंह,एचसी सुनील कुमार,राजकुमार,सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।