विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने शुरू किया अनशन व सत्याग्रह

0
314
हनुमानगढ़। राजस्थान राजस्व सेवा परिषद द्वारा शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों के निस्तारण के संबंध में गांधी जयंती से कलेक्ट्रेट के समक्ष कार्मिक अनशन का आगाज करते हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान सहित अन्य कार्यों का बहिष्कार किया। कार्मिक अनशन के प्रथम दिन कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रभान ज्याणी, पटवार संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पारीक ,पटवार संघ के संयुक्त मंत्री सुखदीप सिंह, विक्रम शर्मा, उपाध्यक्ष करणवीर भादू कार्मिक अनशन पर बैठे। ज्ञात रहे कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राजस्व सेवा परिषद् के साथ किये गये समझौते व अपनी सात सूत्रीय मांगों के संबंध में समस्त राजस्व कर्मचारियों ने गांधीवादी रास्ता अपनाते हुए आंदोलन का निर्णय लिया है। उक्त हड़ताल के दौरान समस्त प्रकार के राजस्व कार्य, मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विशेष प्रशासन गांवों के संग अभियान के अनेकों कार्य बाधित हुए है। हालांकि औपचारिक रूप से प्रशासन गांवों के संग अभियान का शुभारंभ हुआ है परंतु शिविर में होने वाले अनेकों कार्य राजसव कर्मियों के हड़ताल पर होने के कारण बाधित रहेंगे और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।   शनिवार को धरने की शुरुआत समस्त कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। धरने के दौरान परिषद के सभी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया गया। परिषद के सदस्यों ने कर्मचारियों की मांगों के संबंध में बताते हुए बताया कि सरकार का अपने नागरिकों/ कार्मिकों के हित का संरक्षण व कल्याण प्रमुख दायित्व है जिसमें राज्य सरकार द्वारा परमेश्वर चन्द्र (सेवानिवृत आई.ए.एस) की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा नायब तहसीलदार के शतप्रतिशत पदों पर गिरदावर / राजस्व भू-अभिलेख निरीक्षक की पदोन्नति से नियुक्ति की अभिशंषा की है तथा दिनांक 28.04.2018 मुख्य सचिव राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में भी नायब तहसीलदार के स्वीकृत सभी पदों पर गिरदावर/ राजस्व-भूअभिलेख निरीक्षकों की पदोन्नति करने की प्रतिबद्धता के साथ राजस्व सेवा परिषद से लिखित समझौता किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।