बालकनी में खड़ी थी लड़की, आंख में आकर घुसा रॉकेट, देखें तस्वीरें

0
725

हैदाराबाद: हैदराबाद की इंजीनियरिंग स्टूडेंट स्वप्ना के लिए ये दीवाली रोशनी नहीं बल्कि अंधेरा लेकर आई। जी हां जब कल रात पूरे देशभर आतिशबाजी का लुफ्त उठा रहा था तब स्वप्ना नाम की लड़की अपनी जिंदगी को कोसने में लगी हुई थी। दरअसल, दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान स्वप्ना ने अपनी एक आंख खो दी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हैदराबाद के इब्राहिमपटनम इलाके की है। यहां के गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में गुरुवार को स्टूडेंट्स दिवाली पर आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक स्टूडेंट ने रॉकेट चलाया, जो स्वप्ना की आंख में जाकर फटा।

img-20171020-wa0012_555_102017122257

बताया जा रहा है कि स्वप्ना गर्ल्स हॉस्टल की बालकनी में खड़े होकर आतिशबाजी देख रही थी। हादसा इतना भयावह था कि स्वप्ना कि आंख फूट गई और उससे खून टपकने लगा। इसके बाद स्वप्ना को तत्काल महेंदीपट्टनम के सरोजनी देवी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी आंख नहीं बच सकी। स्वप्ना का इलाज चल रहा है। रॉकेट फटने के कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं।

img-20171020-wa0011_555_102017122257

दिवाली के दिन आतिशबाजी से अब तक हैदराबाद में 25 लोगों के घायल होने की खबरें आई हैं। इस बारे में सरोजनी देवी हॉस्पिटल की डॉक्टर पद्मावती ने बताया कि 18 साल से भी कम उम्र के बच्चे आतिशबाजी में सबसे ज्यादा घायल हुए हैं। करीब 8 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now