Video: भाजपा नेता की 12 साल की बेटी ने पूछा मेरे पिता को क्यों मारा

0
682

केरल: कन्नूर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ता संतोष कुमार की हाल ही में हत्या कर दी गई। इसके बाद अब उनकी बेटी विस्मया का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बिना कुछ कहें केवल पोस्टर के माध्यम से अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है।

वह पोस्टर पर लिखती हैं..पिता मेरे सारे सपने पूरा करना चाहते थे, लेकिन एक रात के बाद वो सारे सपने खत्म कर दिए गए। ” विस्मया 12 साल की हैं और वो आठवीं क्लास में पढ़ती हैं। विस्मया ने बताया कि वो बड़ी होकर पुलिस अफसर बनकर अपने गांव के लोगों की मदद करना चाहती हैं।

विस्मया ने कहा है कि मेरे पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि, ”वो आरएसएस और भाजपा का समर्थन करते थे। उन्होंने मेरे पिता को ही नहीं बल्कि मेरे सपनों को भी मार दिया। उस रात के बाद मेरे सारे सपने खत्म हो गए। मुझें अभी भी इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि उन्होंने मेरे पिता को क्यों मारा।”

बता दें 18 जनवरी को आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता संतोष कुमार की उनके घर में घुसकर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। भाजपा का आरोप है कि जब से केरल में (2016) माकपा की सरकार बनी है, तब से आरएसएस और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं। ,संतोष कुमार की हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी गई थी। इस हमले के विरोध में बीजेपी ने कन्नूर में हड़ताल का आह्वान किया है।

आप ये लिंक क्लिक कर के अन्य खबर भी पढ़ सकते है 

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)