विश्व कल्याण एवं वर्षा की कामना को लेकर धरती देवरा शिवालय में किया रुद्राभिषेक।

0
444

शाहपुरा-शाहपुरा जहाजपुर रोड स्थित धरती देवरा शिवालय में शिव भक्त मंडली परिवार तथा समिति सदस्यों के तत्वाधान में एवं पंडित शिवचरण शर्मा के सानिध्य में देवालय में स्थित शिव परिवार का रुद्राभिषेक किया गया। सर्व प्रथम प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में दीप प्रज्वलित कर भगवान गणपति का आह्वान एवं संकल्प करके वरुण देवता, भगवान गणपति,नवग्रह देवता, षोडश मातृका, रूद्र देवता कलश पूजन, पार्वती मैया, भगवान वीर भद्र देवता, कार्तिक स्वामी,कुबेर भगवान,नन्दीश्वर भगवान,नाग देवता आदि सभी देवताओं का वैदिक मंत्रोच्चारण से आह्वान करके प्रतिष्ठा की गई तदुपरांत आसन,वस्त्र,उपवस्त्र,धूप, दीप,नैवेद्य, पंचामृत,पुष्प,अक्षत,अबीर गुलाल, सुगन्धित द्रव्य,चंदन,पूंगीफल,ऋतुफल लोंग, इलायची आदि सर्वोषधियों से षोडषोपचार पूजा की गई। तत्पश्चात सभी भक्तों द्वारा भगवान शिव का वैदिक मंत्रों के साथ दुग्ध,दधि,घृत,मधु रस,शर्करा,ईक्षु रस,शमी पत्र,विजया, पंचामृत,सर्वोषधि आदि से अभिषेक किया तथा विश्व कल्याण एवं अच्छी बरसात की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का शुक्ल यजुर्वेद रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों द्वारा दुग्ध जल धारा से हर्षोल्लास पूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात महिला भक्त मंडली द्वारा भगवान भोलेनाथ का अनेकानेक पुष्प मालाओं एवं अर्क,धतूरे,विजया,आदि से श्रृंगार कर भगवान भोलेनाथ को एक हजार एक बिल्व पत्र अर्पित किये गये। बाद में भगवान शिव की आरती,शिवमहिम्न स्तोत्र,शिव स्तुति, चन्द्र शेखर स्तोत्रम् , पुष्पांजलि मंत्र आदि का पाठ कर सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now