हनुमानगढ़। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत वार्ड नम्बर 10 स्थित अम्बेडकर वाटिका में डॉ. अम्बेडकर महिला शक्ति द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिला समिति व समस्त उपस्थित जनों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद कमला देवी, भजन सम्राट छोटेलाल सारवान राही थे। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ महोर, जिलाध्यक्ष मनसुखजीत सिंह बंगा, राजेंद्र कटारिया, रजनी देवी, विमला, संतोष, मंजू, फुली, निदंर, कमला, लाली, ओमप्रकाश पुजार, बनवारी, सुरेश सारसर, गुरमारी लाल, किरणा थें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनसुखजीत सिंह बंगा ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस प्रकार उन्होंने भारत का संविधान सभी वर्गो के लिए संघर्षरत रहे, विशेषतः उन्होंने भारत देश के सभी वर्गों की महिलाओं को हक अधिकार की बात संसद में की। आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. अम्बेडकर ने आरबीआई की स्थापना, भाखड़ा नांगल योजना, शिक्षा का अधिकारी आदि में अहम भूमिका अदा की। कार्यक्रम संचालक भजन सम्राट छोटेलाल राही ने सभी उपस्थिजनों को एक भजन के माध्यम से मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गो व बच्चों को बाबा साहेब के दिखाये मार्ग व आदर्शो का चलने का आह्वान किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































