विवाहिता से किया रेप, फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल

0
479

राजस्थान के बारां में 40 वर्षीय विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विवाहिता ने महिला पुलिस थाने में कई लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपित बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे और इस दौरान उनके साथी वीडियो बनाते रहे। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। पीडि़ता द्वारा पुलिस में दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि करीब दो सप्ताह पहले वह कोटा में ससुराल जाने के लिए अपने मायके बारां के चार मूíत चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हिंगोनिया गांव निवासी परिचित चेतन मीणा मिला, जो उसे मोटर साइकल पर बैठाकर समसपुर गांव के निकट सुनसान इलाके में ले गया, जहां पहले उसने और बाद में छह अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और फिर उसे बेहोशी की हालत में उसके ससुराल के निकट छोड़कर चले गए। पीडि़ता ने बताया कि आरोपितों ने दुष्कर्म की जानकारी किसी को देने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे उप अधीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में पीडि़ता के बयान कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिला से अभी पूछताछ होना शेष है कि उसने यह बात इतने दिन तक पुलिस को क्यों नहीं बताई और वह अपनी मर्जी से बाइक पर कैसे बैठी ।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)