बड़ी बहन की निजी तस्‍वीरें खीचीं और छोटी बहन को दिखाकर करता रहा बलात्‍कार

0
524

महाराष्ट्र: अंबरनाथ में एक बहुत ही दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक व्यक्ति पर अपनी बहू की छोटी बहन के रेप का दोषी पाया गया है। 25 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि बड़ी बहन और जीजा की आपत्तिजनक तस्वीरों द्वारा ब्लैकमेल कर आरोपी उसके साथ पिछले आठ महीने से शारीरिक संबंध बना रहा था।

उसने इस घटना की शिकायत पुलिस में इसलिए नहीं की थी क्योंकि वह अपनी बहन की शादी खतरे में नहीं डालना चाहती थी। फिलहाल इस मामले की शिकायत अंबरनाथ पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस में दर्ज कराई गई पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

इस महीने के शुरुआत में आरोपी ने किसी तरह पीड़िता की भी नग्नावस्था में फोटो खींच ली थी। इसके बाद आरोपी महिला को उसकी इन आपत्तिजनक तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट करने और व्हाट्सऐप के जरिए परिवार के सदस्यों को भेजने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की तस्वीरों को लेकर भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने शनिवार को पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर बीडी वाघ ने मामले की जानकारी देते हुए कहा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देश में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले मुंबई के खार इलाके में पुलिस ने पत्नी की नाबालिग बहन का रेप करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया था जब वह अपनी सास के अंतिम संस्कार में गुजरात से मुंबई आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)