श्री श्याम मित्र मंडल ने किया विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का सम्मान

0
120

– श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली विराट शोभायात्रा के उपलक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन
हनुमानगढ़। 
श्रीराम जन्मोत्सव पर जिले भर में लाखों लोगों को साथ लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्राओं को सफल बनाने में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का सोमवार को श्रीश्याम मित्र मण्डल सेवा समिति रजि. द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात भगवान श्री राम व भगवान खाटू श्याम के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र स्वामी, प्रांत सहसंयोजक आशीष पारीक, विधि प्रकोष्ठ से प्रताप सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष मोहन चंगोई ने अपने अनुभवों को बताते हुए कहा कि इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में किसी भी एक व्यक्ति की मेहनत नहीं बल्कि पूरे हिन्दु समाज की एकता व उनकी आस्था है। उन्होने कहा कि इतने बड़े आयोजन को सफल बनाना व हर जगह 5 से 10 हजार लोगों को एक साथ अनुशासन में लेकर चलते हुए भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाल पाने का श्रेय पूरे हिन्दू समाज को जाता है।

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण अपनी गति में है। जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखा था, वह साकार रूप ले रहा है। 2024 में श्रीराम जन्मोत्सव पर भगवान श्री राम लला अपने आसन पर विराजमान होंगे। यह सौभाग्य हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत व परिश्रम से मिला है। इस मौके पर श्रीश्याम मित्र मण्डल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र स्वामी, प्रांत सहसंयोजक आशीष पारीक, विधि प्रांत सहसंयोजक प्रताप सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष मोहन चंगोई, जिला मंत्री इन्द्रजीत नंदीवाल, जिला महामंत्री राजेश जोशी, मधुसुदन शर्मा, प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रखंड मंत्री सुभाष खिचड़ रोड़ावाली, नगर सहसंयोजक रजत राव, विभाग संयोजक कृष्ण गेदर रावतसर, जिला संयोजक कुलदीप नरूका, दलीप सोनी नोहर, पुनीत बिश्नोई टिब्बी, डबली से लवली कम्बोज,नोहर से राकेश जोशी, सुरेन्द्र बिश्नोई, विनोद बिश्नोई को उक्त सफल कार्यक्रम के लिए भगवा सरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन अनिल सिंह राठौड़ ने किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now