श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ

0
66

हनुमानगढ़। जंक्शन सेक्टर 6 स्थित श्री कल्याण कमल आश्रम में गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह सिद्धपीठ श्री शिवशक्ति मन्दिर हनुमानगढ़ जंक्शन में मुख्य यजमान श्रीमती कविता शर्मा व नीपेन शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना करवाकर सिर पर भागवत जी को धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। यजमान के पीछे सिर पर कलश धारण कर महिलाएं शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सबसे आगे भजनों पर झूमते श्रद्धालु जय श्री श्याम के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। शोभायात्रा शहर के मुख्य मुख्य मार्गाे से होते हुए कथा स्थल श्री कल्याण कमल आश्रम में समपन्न हुई। आयोजन समिति केसदस्यों ने बताया कि 09 मई से 15 मई तक श्री कल्याण कमल आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें अनंत श्री विभूषि 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कमलानंद गिरि जी महाराज, स्वामी श्री सुशांतानंद गिरि जी महाराज के आशीर्वाद से आचार्य पंडित भानूदेव शास्त्री हरिद्वार वाले कथा का वाचन करेगे।

उन्होने बताया कि नियमित रूप से कथा विश्राम पर भाग्यशाली भक्तजनों को आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सुन्दर सुन्दर उपहार दिये जायेगे व 16 मई को कथा के समापन पर हवन यज्ञ व विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। उक्त आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा प्रसाद शर्मा, सरला देवी, सुनील शर्मा, रश्मि गौड़, मीनाक्षी शर्मा, स्मृद्धि शर्मा, भूमि महर्षि, रिद्धि शर्मा, यादवी शर्मा, पुनती शर्मा, इवांश शर्मा, पंडित लोकेश शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, नंदकिशोर गुप्ता, गीता देवी शर्मा, राजरानी, राजदेव, रजनी शर्मा, आशा गुप्ता, ललिता भाटिया, सरोज शर्मा, लक्ष्मी देवी,कमला विश्नोई, गायत्री शर्मा, सुमन स्वामी,अंजलि गोयल, उषा गुप्ता, बीना शर्मा, सरिता शर्मा व अन्य श्रद्धालुओं जुटे हुए है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now