सहयोग शक्ति फाउंडेशन द्वारा स्किल डेवलपमेंट शिविर आयोजित

152
हनुमानगढ़। सहयोग शक्ति फाउंडेशन हनुमानगढ़ द्वारा जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सात दिवसीय स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न स्वरोजगार मूलक कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।
शिविर में मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, बेकिंग, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, रेजिन आर्ट, अचार-पापड़ निर्माण, कढ़ाई, सिलाई-बुनाई तथा मोमबत्ती निर्माण जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षकों में नेशनल एंड इंटरनेशनल ट्रेनर सुषमा वर्मा द्वारा मेकअप और हेयर स्टाइल की बारीकियों को सिखाया जा रहा है। शिविर में चहक गांधी एवं ऋतु प्रेमजानी द्वारा बेकिंग के विशेष सत्रों में ड्राइ केक बनाना सिखाया गया। पूर्वा पाहुजा ने रेजिन आर्ट का प्रशिक्षण दिया, जबकि सांची पाहुजा और नेहा गर्ग ने आर्ट एंड क्राफ्ट की विधाओं को सरल रूप में सिखाया।
स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिताली अग्रवाल और सांची पाहुजा ने पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं को योगा के माध्यम से राहत के उपाय बताए। वहीं, मिताली अग्रवाल और रिंकल गर्ग द्वारा पेपर के लिफाफे बनाना सिखाया गया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक रचनात्मक प्रयास है।
आज के सत्र में सुषमा वर्मा ने प्रतिभागियों को आईज मेकअप की तकनीकें सिखाईं, जो सभी को अत्यंत रुचिकर लगीं। शिविर के सफल आयोजन में प्रेरणा पाहुजा के नेतृत्व में फाउंडेशन की पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रजनी मुटनेजा उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए युवतियों को हुनरमंद बनने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर की संकल्पना और आयोजन की प्रेरणा चहक गांधी द्वारा दी गई थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।