-आदर्श विद्या मंदिर में योगाचार्य प्रदीप शर्मा के सान्निध्य में हुआ अभ्यास
हनुमानगढ़। विश्व योग दिवस के उपलक्ष में सीए एसोसिएशन हनुमानगढ़ शाखा द्वारा शुक्रवार को टाउन स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के महत्व को प्रचारित करना और नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर का संचालन योगाचार्य प्रदीप शर्मा ने किया, जिन्होंने उपस्थितजनों को योग की विभिन्न क्रियाएं और आसन करवाए। योगाभ्यास में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे योगासनों के साथ-साथ प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को न केवल ऊर्जा मिलती है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। कार्यक्रम में सीए एसोसिएशन हनुमानगढ़ शाखा के चेयरमैन ललित कुमार ने कहा कि योग हमारे प्राचीन ऋषियों की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने योग को केवल शारीरिक क्रिया न मानते हुए इसे जीवन का आवश्यक हिस्सा बताया, जो व्यक्ति के आंतरिक और बाहरी विकास दोनों में सहायक है।
एसोसिएशन के सचिव कमल जैन ने उपस्थितजनों से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन का उत्सव न मानकर उसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करें। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास ही अच्छे स्वास्थ्य और संतुलित जीवन की कुंजी है।
शिविर में सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित कुमार, उप्पाधयक्ष हर्ष जिंदल, सचिव कमल जैन, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सिकासा अध्यक्ष रमन गर्ग और कार्यकारी सदस्य यश संदीप मित्तल सदस्यों सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने योग सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन की सराहना की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।