– वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
हनुमानगढ़। इनरव्हील क्लब हनुमानगढ़ द्वारा रीजनल मीट का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर क्लब की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी वार्षिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती नीना कोहली उपस्थित रहीं, जिन्होंने क्लब की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मीना गर्ग ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान पीडीसी मंजुला गर्ग ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।
मीटिंग में सुमन चावला, कंचन गुप्ता, नीलम जैन, वीना गर्ग, वर्षा जैन, श्वेता बबर, शिखा गर्ग, सीमा गर्ग, अंजू जैन, शेफाली मिड्ढा एवं हेमा जैन सहित कई सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर इनरव्हील क्लब हनुमानगढ़ के वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को विस्तार देने पर सहमति जताई।
चर्चा के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे विषयों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
कंचन गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा वर्षभर में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































