पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को जबरन पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, उनकी लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
नई दिल्ली के डीसीपी ने सोशल मीडिया पर बताया कि हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को जरूरी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दावा किया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से की गई। साथ ही जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील की गई कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन स्थल खाली कर दें।
सूत्रों के अनुसार, सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि वह होश में हैं और उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर (वाइटल्स) फिलहाल स्थिर हैं।
अभिजीत दीपके भूख हड़ताल पर बैठे?
इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा- पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं। अभिजीत दीपके ने कहा कि मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हमारा संसद मार्च भी होगा और मेरा अनशन भी जारी रहेगा। इन्हें लगता है कि सोनम सर को यहां से उठाकर अंदर ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह आंदोलन जारी रहेगा।
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, says, “I am commencing my indefinite hunger strike starting today. I appeal to everyone: do not back down; this movement will only grow larger. They have made a grave mistake… I urge everyone to… pic.twitter.com/iCoB6jSOHQ
— ANI (@ANI) July 18, 2026
सोनम वांगचुक की पत्नी ने किया ट्वीट
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा- मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम भर्ती हैं। मेरी, उनके परिवार और पिछले 20 दिनों से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें न तो मुंह से कुछ दिया जाए और न ही नस के जरिए (इंट्रावीनस) कोई दवा या तरल पदार्थ दिया जाए।
चैनल को सब्स्क्राइब करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































