PM मोदी ने बना दी सपा-बसपा की जोड़ी, जानिए कितने सीटों पर लड़ेंगे एकसाथ चुनाव

0
445

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और मायावती ने साथ-साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसी फैसले पर आज अपनी मोहर लगाने के लिए दोनों पार्टी सपा और बसपा के पार्टी अध्यक्ष लखनऊ के ताज होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की नींद उड़ाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। जनहित में सपा और बसपा का गठबंधन हुआ। बीजेपी के तानाशाही रवैये से जनता परेशान है। लखनऊ गेस्ट हाउस कांड से भी ऊपर उठकर यह गठबंधन हो रहा है।

सूत्रों की मानें तो सपा-बसपा गठबंधन पर उनका कहना है कि राज्य में बीजेपी को जीत से रोकने लिए दोनों ने गठबंधन किया है। हालांकि, पहले यूपी में बसपा-सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात चल रही थी, मगर कुछ दिनों पहले दिल्ली में मायावती और अखिलेश यादव के  बीच मुलाकात ने यह संकेत दे दिये कि राज्य में सपा और बसपा के बीच गठबंधन होगा और कांग्रेस को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि सपा-बसपा गठबंधन में अगर कांग्रेस दो सीटों पर मान जाती है तो उसे साथ रखा जाएगा। लेकिन अब ऐसा होता कुछ दिखाई नहीं दे रहा।

मायावती ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कांग्रेस ने आजादी के बाद भारत में एकतरफा राज किया है। कांग्रेस ने साल 2014 में सत्ता से बाहर का रास्ता बोफोर्स घोटाले को लेकर देखा था और अब 2019 में बीजेपी की राफेल घोटाले को लेकर देखेगी। दोनों ही पार्टियों की नीतियां और नियत लगभग एक जैसी है। इसलिए बसपा और सपा ने मोदी राज को खत्म करने के लिए एक साथ आने का फैसला लिया।

मायावती और अखिलेश यादव दोनों की पार्टी 38-38 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 लड़गी। वहीं दो सीटें कांग्रेस के खाते में गई है। आपको बता दें अमेठी और रायबेरली ये दो सीटे कांग्रेस सहयोगी दल को दी गई है। यानी कुल मिलाकर 76 सीटों पर बीएसपी और सपा अपना चुनाव लड़ेगी।

देश में अराजकता फैली-
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, देश में धर्म के नाम पर अराजकता फैली है। बीजेपी के राज में हर वर्ग परेशान है। अखिलेश ने कहा, हम समाजवादी पार्टी है, आज से मायावती का सम्मान हमारा सम्मान और उनका अपमान मेरा अपमान है।

BJP अहंकारी सरकार- मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी में बीजेपी ने बेइमानी से सरकार बनाई है। जनविरोधी को सत्ता में आने से रोकेंगे। बीजेपी की अहंकारी सरकार से लोग परेशान है। जैसे हमने मिलकर उपचुनावों में बीजेपी को हराया है, उसी तरह हम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे।