शेयर बाजार में आया उछाल,निफ्टी 19100 के पार…निवेशकों को ₹3 लाख करोड़ का फायदा

BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज की खरीदारी से 3.22 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 313.44 लाख करोड़ रुपए हो गया, जोकि कल बाजार बंद होने के बाद 310.22 लाख करोड़ रुपए था।

0
106

Stock Market Highlights: लगातार दो दिन की बिकवाली के बाद शेयर बाजार में गुरुवार को खरीदारी दर्ज की गई है। प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बाज़ार ने वीकली क्लोजिंग वाले दिन की शुरुआत 19000 से ऊपर मजबूती के साथ की थी। लेकिन ये ऊपरी स्तरों पर लंबे समय तक नहीं टिक सका और इसकी अधिकांश बढ़त ख़त्म हो गई। कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में पीएसयू बैंकों, मेटल और चुनिंदा दिग्गज शेयरों ने बढ़त बनाई और निफ्टी को उबरने में मदद की।

BSE सेंसेक्स 489 अंकों की मजबूती के साथ 64,080 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 156 अंक चढ़कर 19,145 पर पहुंच गया है। इससे पहले 30 अक्टूबर को शेयर बाजार पॉजिटिव बंद हुआ था। आज मिड और स्मॉलकैप ने फ्रंटलाइनर्स से बेहतर प्रदर्शन किया

चौतरफा खरीदारी से शेयर बाजार की मजबूती को सपोर्ट मिला। निवेशकों को बाजार की रैली में तगड़ा मुनाफा हुआ है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज की खरीदारी से 3.22 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 313.44 लाख करोड़ रुपए हो गया, जोकि कल बाजार बंद होने के बाद 310.22 लाख करोड़ रुपए था। 1नवंबर को BSE सेंसेक्स 283 अंक गिरकर 63,591 पर बंद हुआ था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।