छात्रा प्रतिभा गोदारा आईपीएस के हनुमानगढ़ आगमन पर स्वागत व अभिनंदन किया

744

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ की बेटी व एनपीएस स्कूल की छात्रा प्रतिभा गोदारा आईपीएस के हनुमानगढ़ आगमन पर विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा प्रतिभा का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के निदेशक अजय कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष राधेश्याम लखोटिया, प्रिंसीपल जसविन्द्र सोढ़ी  सहित अन्य सदस्यों ने प्रतिभा गोदारा आईपीएस का माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। निदेशक अजय कुमार गर्ग ने बताया कि प्रतिभा ने कक्षा 3 से 12 वीं तक की शिक्षा एनपीएस स्कूल से ग्रहण की थी और 2012 में जिला टॉप भी किया था। उन्होने कहा कि एनपीएस की प्रतिभाएं वर्तमान में देश के कोने कोने में अलग अलग क्षेत्रों में उच्च पदों पर विराजमान होकर जिले को गौरान्वित कर रही है, इसी में प्रतिभा ने भी यूपीएससी क्लियर कर वर्तमान में गुजरात में अपनी सेवाएं दे रही है। प्रतिभा गोदारा ने कहा कि आज वह जिस भी मुकाम पर है वह केवल और केवल एनपीएस स्कूल व अपने गुरूजनों व माता पिता की बदौलत है, जिन्होने कभी मुझे निराश नही होने दिया और सदैव प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।