अशोक गहलोत ने ली CM पद की शपथ, 2019 के लिए एक ही मंच पर आया विपक्ष, देखें तस्वीर

0
310

जयपुर: विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सोमवार को अशोक गहलोत ने तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गहलोत के अलावा उनके सहयोगी सचिन पायलट ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

लंबे समय के इंतजार के बाद कांग्रेस को मिली बड़ी जीत का जश्न आज काफी भव्य तरीके से मनाया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विपक्षी नेता भी मंच पर साथ नजर आए।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे अशोक गहलोत ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। गहलोत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान वह अपने पिता और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के चिर-परिचित अंदाज में लाल पगड़ी पहने नजर आए।

मंच पर विपक्षी एकजुटता

अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में 2019 आम चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकजुटता की तस्वीर भी नजर आई। गैर-बीजेपी दलों के नेताओं में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी नेता शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, झामुमो के हेमंत सोरेन और जनता दल सेकुलर से एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मंज पर नजर आए।

वसुंधरा राजे ने दिखाया बड़ा दिल-
आपको बता दें बीजेपी को मिली तीनों राज्य छतीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद जहां मोदी सरकार इस हार के मथंन में जुटी हैं वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची।

राजे नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से पहले ही मंच पर नजर आईं. इसके बाद जब गहलोत और पायलट मंच पर पहुंचे तो उन्होंने वसुंधरा से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया. सचिन पायलट ने शीष झुकाकर पूर्व मुख्यमंत्री राजे का आशीर्वाद लिया।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं