रामायण पाठ के साथ शुरू हुआ श्री संकट मोचन बालाजी धाम का वार्षिक महोत्सव

27
-भजन संध्या, विशाल भंडारा और जागरण सहित दो दिवसीय आयोजन में उमड़ेगी भक्तों की आस्था
हनुमानगढ़। सेक्टर नंबर 12 स्थित श्री संकट मोचन बालाजी धाम मंदिर का वार्षिक महोत्सव 2026 बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रामायण पाठ के शुभारंभ के साथ शुरू हो गया। दो दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव समिति अध्यक्ष सुमित रणवा के निर्देशन में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। मंदिर परिसर में पहले दिन से ही भक्तों की भारी आवाजाही देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
समिति महासचिव भारत भूषण कौशिक ने बताया कि बुधवार सुबह 8:15 बजे रामायण पाठ का शुभारंभ अमन गुप्ता पुत्र श्री के. के गुप्ता ने अपने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ रामायण पाठ प्रारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि शुक्ल पक्ष की एकादशी होने के कारण विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शाम को श्याम प्रभु की भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें भक्त भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान करेंगे।
उन्होंने बताया कि गुरुवार 28 मई 2026 को सुबह 8:15 बजे रामायण पाठ का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद सुबह 9:15 बजे सामूहिक हवन होगा तथा 10:15 बजे बालाजी महाराज का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। यह भंडारा समाजसेवी पंडित हीरालाल शर्मा , माता सरती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट हनुमानगढ़ की ओर से अटूट रूप से बरताया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।