– दीप कॉलोनी में विभिन्न सड़कों के निर्माण की शुरूवात
हनुमानगढ़। जंक्शन की दीप कॉलोनी में नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवां, पार्षद अब्दुल हाफिज, सागर गुर्जर सहित समस्त वार्डवासियों द्वारा संयुक्त रूप से किया। नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल ने बताया कि शहर के जनता से हम पर जो भरोसा दिखाया है यह उसी का परिणाम है कि शहर में निरन्तर विकास कार्य करवाये जा रहे है। उन्होने बताया कि शहर के सौन्दर्यकरण का विशेष ध्यान रखते हुए बिना किसी भेदभाव के शहर के हर कौने के विकास कार्य करवाये जा रहे है। शहर के विकास में नगरपरिषद द्वारा विशेष रूप से गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है जिससे कि शहर में करवाये गये विकास कार्य लम्बे समय तक मजबूती बनाये रखे। निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवां ने बताया कि अण्डर पास से मुख्य मार्ग सहित वार्ड 17 की विभिन्न सड़कों का निर्माण 26 लाख की लागत से करवाया जा रहा है। इस मौके पर सुशील चाहर, राजकुमार त्यागी, नीरज दादरी, बिहारीलाल, मनोज कुमार भारद्वाज, गौरगे जोसेफ, दौलतराम, पुरूषोत्तम सोनी, नवीन मोदी, विजय बलाडिया, बलविन्द्र सिंह, देवेन्द्र चड्ढा, औंकार सिंह, मानसिंह तंवर, मनफुल सिंह सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































