गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व को समर्पित सुखमनी साहिब की पाठ लड़ी का भव्य समापन हुआ

25

सरदार जसवंत सिंह, मीडिया प्रभारी- राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर गुरुद्वारे में पांचवें पातशाह साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी पर्व को समर्पित सुखमनी साहिब जी के पाठों की विशेष लड़ी जिसका 10 मई को प्रातः 5:45 बजे से आरंभ हुआ, आज दिनांक 18 जून तक अनवरत चलते हुए समापन हुआ
​भोर की किरणों के साथ गूंजी बाणी
​कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:00 बजे श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ से हुई। अमृत वेले की शांत बेला में संगत ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरुबाणी का आनंद लिया। पाठ की समाप्ति के उपरांत स्त्री सत्संग सभा द्वारा अत्यंत भावविभोर कर देने वाला गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया। कीर्तन की मधुर धुन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु चरणों से जोड़ दिया।
​सेवा और सिमरन का संगम
​मीडिया प्रभारी सरदार जसवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पाठ की लड़ी श्री गुरु अर्जन देव जी की महान शहादत को नमन करने और उनके द्वारा दिखाए गए शांति व धैर्य के मार्ग पर चलने का एक प्रयास है। दीवान की समाप्ति के पश्चात गुरु का अटूट लंगर (कच्ची लस्सी एवं काले चने का प्रसाद) वितरित किया गया, जिसे संगत ने ग्रहण किया।
गुरु महाराज की पावन शहादत को समर्पित
​गुरु साहिब की शहादत मानवता के लिए एक मिसाल है। 40 दिनों तक चलने वाले इन दीवानों में संगत को गुरुबाणी से जुड़ने का सुअवसर प्राप्त होगा।”
श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस पर आज श्री गुरु नानक देव द्वार इरम कॉलेज के पास दिनभर ठंडे मीठे जल की छबील एवं काले चने का प्रसाद सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक वितरित किया गया, इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय निवासियों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया!
उपरोक्त समस्त कार्यक्रम में गुरुद्वारा इंदिरा नगर की की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों, समूह साध् संगत एवं स्त्री सत्संग सभा ने विशेष सहयोग किया!!
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।