चौथा माता पल्लूवाली का भव्य मंगल पाठ महोत्सव

229

– प्रचार रथ रवाना, 19 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा
हनुमानगढ़। पल्लू धाम परिवार हनुमानगढ़ टाउन द्वारा चौथा माता पल्लूवाली का भव्य मंगल पाठ महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 20 सितंबर 2025, शनिवार को कामधेनु सत्संग भवन, श्री गौशाला समिति हनुमानगढ़ टाउन में होगा। पल्लू धाम परिवार के संरक्षक अशोक ढाबीवाल ने बताया कि इस अवसर पर 19 सितंबर 2025, शुक्रवार को सायं 4:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नई धान मंडी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कामधेनु सत्संग भवन पहुंचेगी, जहां मंगल पाठ का शुभारंभ होगा। महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को प्रचार रथ को  विधिविधान से रवाना किया गया। शीला माता मंदिर के पास स्थित काली माता मंदिर में पंडित श्याम सुंदर ने पूजा-अर्चना कर रथ की विधिवत पूजा की। इसके बाद अशोक ढाबीवाल, विनोद बंसल, प्रियंका भाकर, विकी खदरिया, सुशील ढाबी, दीपू खदरिया, केशव गर्ग, पंकज सिंगला, अमितबंसल,ललित गोयल  शिव भगवान दया अग्रवाल, ममता बंसल संगरिया से सुरेंद्र बंसल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मिलकर रथ को रवाना किया। प्रचार रथ हनुमानगढ़ टाउन सहित आसपास के गांवों में घूमकर महोत्सव का निमंत्रण देगा। पल्लू धाम परिवार के सदस्यों ने बताया कि माता पल्लूवाली के इस वार्षिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। शहरवासी और आसपास के ग्रामीण भक्तगण इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनकर माता के मंगल पाठ का लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 19 सितंबर की शोभायात्रा और 20 सितंबर को होने वाले मंगल पाठ महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म और भक्ति के इस पर्व को सफल बनाएं। मंगलपाठके पश्चात विशाल भंडारा किया जाएगा ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।