मार्च में मई जैसी गर्मी, उत्तर भारत में 40 के पार पहुंचा पारा, हिमाचल में लू की स्थिति

0
386

राजस्थान: हिमाचल प्रदेश में गर्मी की दस्तक होने के बाद मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के मैदानी और मध्य हिमाचल में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में लू की चेतावनी दी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बुधवार को पंजाब से सटे ऊना का पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, पहाड़ों की रानी शिमला में भी अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दो अप्रैल तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश का अनुमान नहीं है। प्रदेश में और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मंगलवार को शिमला समेत तमाम इलाकों में धूप खिली रही। तेज धूप के चलते दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शिमला में मंगलवार को इस सीजन में सबसे अधिक तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।

ये रहा प्रदेश का तापमान
कांगड़ा में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, हमीरपुर में 33.2, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर 31.2, चंबा 30.6, मंडी 28.8, धर्मशाला 27.5, किन्नौर के कल्पा में 20.1, बिलासपुर में 32.6, और चंबा के डलहौजी में 17.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में इस बार बारिश भी कम हुई है। मोटे अंदाजे के तौर पर मार्च में 77.5 मिमी बारिश सामान्य तौर पर होनी चाहिए थी, वहीं अब तक केवल 19.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

राजस्थान भी भीष्ण गर्मी की चपेट में-
बुधवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। हरियाणा के गुरग्राम, दिल्ली के पालम में और राजस्थान के जैसलमेर में गर्मी ने मार्च में अपना रंग दिखा दिया है। जयपुर का तापमान 38 डिग्री, जैसलमेर का 41, जोधपुर का 39.2, चुरू में 38.5, कोटा में 40, बाड़मेर में 40, बीकानेर में 40, भरतपुर में 37 व पाली में 37.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now