शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघ ने उठाई आवाज, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

31

– ग्रीष्मावकाश, स्थानांतरण, वेतन विसंगति सहित 10 प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय की मांग
हनुमानगढ़।
 राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, हनुमानगढ़ ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर संघ के सदस्यों ने जिला कलैक्ट्रैट पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजते हुए त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न मुद्दे लंबित पड़े हैं, जिससे शिक्षकों का मनोबल, पारिवारिक जीवन और शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में संघ जिलाध्यक्ष मास्टर तरूण मेघवाल ने ग्रीष्मावकाश की समय-सारिणी में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि अवकाश 17 मई से 30 जून तक किया जाए तथा विद्यालयों का पुनः संचालन 1 जुलाई से प्रारंभ हो। साथ ही नए शिक्षा सत्र के 1 अप्रैल से शुरू होने के निर्णय का स्वागत भी किया गया।
संघ ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर भी चिंता जताई। ज्ञापन में बताया गया कि अंतिम बार जुलाई 2018 में स्थानांतरण हुए थे, जिसके बाद से यह प्रक्रिया लंबित है। इसके अलावा पदोन्नति और डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की कार्यवाही भी पिछले पांच वर्षों से नहीं हुई है, जिसे शीघ्र पूरा करने और पदोन्नत शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन देने की मांग की गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।