रोजगार छीनने के विरोध में थेड़ी संचालकों ने जताया विरोध

226
जल्द मांग न मानने पर दी आंदोलन की चेतावनी
हनुमानगढ़।रोजगार छीनने के विरोध में शुक्रवार जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर डिवाइडर के पास  रॉड पर थड़ी लगाकर काम धन्धा करने वाले लोगो ने कपड़े जलाकर नगरपरिषद की कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश जताया।मोके पर मौजूद नगरपरिषद कर्मचारियों की टीम के साथ दमकल की गाड़ी ने आग पर पानी की बौछार कर आग बुझाते हुए थड़ी चालको के आक्रोश को दबाने की कोशिश की।नगरपरिषद की कार्यवाही से थड़ी चालक एक महिला की तबियत बिगड़ गयी।थड़ी चालको ने दमकल की गाड़ी से बौछार का आक्रोश जताते हुए सभापति मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोजगार छीनने के लिए विरोध प्रकट किया।थड़ी चालको का आरोप है कि नगरपरिषद द्वारा पूर्व में हमे स्ट्रीट वेंडर के कार्ड जारी किए गए थे परन्तु अब सौन्दर्यकरण के नाम पर हमें उजाड़ा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नगरपरिषद की कार्यवाही के चलते गत 15 दिवस से हम बेरोजगार है जिससे हमारे समक्ष भूखों मरने की नोबत आ चुकी है।इस सम्बन्ध मे जिला कलेक्टर से भी गुहार लगाई गई परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई।थड़ी चालको में बताया कि जिला कलेक्टर से दीपावली तक हमे उक्त जगह पर कारोबार करने की गुहार लगाई गई थी जिससे कि अधिकांश लोग जिन्होंने दीपावली पर अच्छे व्यापार की आस में किसी से फाइनेंस व किसी से ब्याज पर रूपये उधार लेकर सामान लाये थे परंतु नगरपरिषद की कार्यवाही से सब सपने धूमिल हो गए।उन्होंने बताया कि गरीबो को उजड़ने का जो कार्य सभापति के निर्देश पर नगरपरिषद अमले द्वारा किया गया है वो निंदनीय है।जिसका हम विरोध करते है यदि हमारी मांग पर जल्द ही कोई कार्यवाही नही हुई तो मजबूरन हमे आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा।इस दौरान  राजेश,पूनम,संजय,रज्जी,गोविंद,सुमन,कांता, विनोद,चंप्पा, आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।