नकली Gold से बचना है तो खरीदने से पहले करें ये टेस्ट

0
342

दीवाली पर ज्यादातर लोग सोना खरीदना पसंद करते है और त्यौहारी सीजन में बाजार में इतनी मारा-मारी होती है कि हम जल्द बाजी में समान खरीद तो लेते है लेकिन बाद में उसके नुकसान से परेशान होते है ऐसे में सोना-चांदी की खरीद से पहले आपको बता रहे हैं कि कैसे छोटी-छोटी ट्रिक्स के ज़रिये आप खुद सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं…..

1. सबसे आसन टेस्ट होता है सोने को दांत से कांट कर देखना। अगर आप 22 कैरेट सोना खरीद रहे हैं तो उसे दांत से कांट कर देखें। अगर निशान बन जाता है तो वो शुद्ध है क्योंकि सोना जितना शुद्ध होता है उतना मुलायम होता जाता है। 18 कैरेट वाला सोना या मिलावटी सोना हमेशा सख्त होता है और उस पर निशान नहीं बनता।

2. एक कप में पानी लें और अपना सोने का आभूषण उसमें डाल दें। अगर सोना पानी में तैर रहा है तो वो मिलावटी है। असली सोना पानी के तल में बैठ जाता है और उसमें कभी जंग भी नहीं लगता। अगर आपका सोना काला पड़ रहा है तो ये भी मिलावट की निशानी है।

3. गोल्ड पर छोटा सा स्क्रेच मार्क करें और नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदे डालिए। अगर सोना वहां से थोड़ा हरा दिखाई देता है तो वो 100% नकली या मिलावटी है।

4. अनग्लेज्ड सिरेमिक प्लेट पर अपने सोने के आभूषण को रखकर थोड़ा सा दबाव डालें। अगर प्लेट पर काला निशान बनता है तो ये नकली है। असली सोना हमेशा गोल्डन कलर की धारी बनाएगा।

5. हॉलमार्क देखकर खरीदें। इसके अलावा मैगनेट (चुंबक) को सोने के आभूषण के पास ले जाएं। अगर वो चुंबक की तरफ आकर्षित होता है तो सोना मिलावटी है।

6. अगर सोने का आभूषण पहनने के बाद स्किन कलर में बदलाव आ रहा है तो भी सोना मिलावटी है। इसके अलावा पसीने के संपर्क में आने पर अगर सोना भी स्मेल करने लगता है तो वो मिलावटी है।

7. माथे पर थोड़ा सा फाउंडेशन लगाएं और अपना गोल्ड आभूषण उसी जगह पर थोड़ा सा घिस कर देखें। अगर काली लकीरें बनती हैं तो सोना मिलावटी है।

8. सोने के कलर से भी आप उसकी गुणवत्ता का पता लगा सकते हैं। 22 कैरेट का सोना ब्राईट येलो होता है जबकि 18 कैरेट वाला थोड़ा गाढ़ा पीला होने लगता है जबकि मिलावटी सोने का संग और भी गहरा होता है।