विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ पौधारोपण

28

-पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर कार्यकर्ताओं ने हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
हनुमानगढ़।
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, हनुमानगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण भी तैयार करते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है।
भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप देना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ. भारत भूषण, जुगल किशोर गौड़, जिला कार्यालय प्रभारी गुरविन्द्र मान, लेखराम जोशी, साजन तरड़ उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास ही सार्थक परिणाम दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।