हनुमानगढ़ को जिला बनाने वाले स्व. भैरोंसिंह शेखावत को दी जाए श्रद्धांजलि

207

-सेन्ट्रल पार्क और टाउन हॉल का नामकरण करने की उठी मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
हनुमानगढ़। मां भद्रकाली क्षेत्र विकास सेवा समिति की ओर से शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत के सम्मान में जिला मुख्यालय स्थित सेन्ट्रल पार्क और निर्माणाधीन टाउन हॉल का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी को एक ज्ञापन भेजा गया।
समिति अध्यक्ष भगवान सिंह खुड़ी ने बताया कि तत्कालीन फुड एंड सप्लाई मंत्री डॉ. रामप्रताप के प्रयासों से 12 जुलाई 1994 को हनुमानगढ़ जिले की स्थापना स्व. भैरोंसिंह शेखावत जी द्वारा की गई थी, जिससे यह क्षेत्र राजस्थान के विकास मानचित्र पर सशक्त रूप से उभरा। उन्होंने बताया कि भैरोंसिंह शेखावत को श्आधुनिक राजस्थान का निर्माताश् कहा जाता है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य हुए। उनके प्रयासों से ही हनुमानगढ़ को जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ, जिससे इस अंचल की दशकों पुरानी मांग पूरी हुई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह अत्यंत खेद का विषय है कि जिस व्यक्तित्व ने हनुमानगढ़ को जिला बनाकर क्षेत्र के विकास की नींव रखी, आज उसी जिले में उनके नाम पर न कोई सड़क है, न कोई पार्क, न ही कोई सार्वजनिक इमारत। समिति ने आग्रह किया कि हनुमानगढ़ शहर के सेन्ट्रल पार्क एवं निर्माणाधीन टाउन हॉल का नामकरण स्व. भैरोंसिंह शेखावत के नाम पर किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को जान सकें और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ले सकें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।