UP Protest : यूपी में बिहार सीएम के खिलाफ शुरु हुआ धरना प्रदर्शन, फूंका पुतला

up protest against bihar cm : विधानसभा में जनसंख्या वृद्धि और महिला साक्षरता पर अमर्यादित बयान देने के बाद उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लोगों का आक्रोश फूटा। कई स्थानों पर लोगों ने नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया।

0
327

UP Protest against bihar cm : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उत्तर प्रदेश में विरोध शुरू हो गया है। विधानसभा में जनसंख्या वृद्धि और महिला साक्षरता पर अमर्यादित बयान देने के बाद प्रदेश के कई इलाकों में लोगों का आक्रोश फूटा। कई स्थानों पर लोगों ने नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया। नीतीश कुमार के बयान के विरोध में महिला संगठनों का भी विरोध सामने आया है।

मंगलवार को विधानसभा में नीतीश कुमार के इस तरह के बयान पर हंगामा शुरु हो गया था। लोग उनकी भाषा को अश्लील करार दे रहे हैं। जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री पर कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की जाने लगी है।

सोनभद्र में पुतला दहन

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। विधानसभा में दिए गए बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने नीतीश कुमार के बयान की आलोचना करते हुए उनकी टिप्पणी को अमर्यादित और अपमानजनक करार दिया।

ये भी पढ़े : RBI जल्द करेगी डिजिटल करेंसी लॉन्च, क्रिप्टो से कितनी है अलग, कैसे आम लोग करेंगे इस्तेमाल?

हरदोई में जलाया पुतला

उत्तर प्रदेश के हरदोई के सिनेमा चौराहे पर विवादित बयान को लेकर भाजपा नेता अनुराधा मिश्रा और पारिषा तिवारी के नेतृत्व में महिला मोर्चे ने नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी मुख्यमंत्री के लिए शोभनीय नहीं है। सभी ने कहा कि सीएम को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

शहर में उनके बयान पर खासा रोष जताया गया। हरदोई भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भाजपा नेता अनुराधा मिश्रा और पारिषा तिवारी के नेतृत्व में सिनेमा चौराहे पर नारेबाजी के साथ सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

भाजपा नेता अनुराधा मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार की जो भाषा शैली है, वह बहुत ही खराब है। समाज में महिलाओं को काफी सम्मान मिलता है, बिहार में भी सम्मान मिलता है। इस प्रकार की बातें महिला समाज को ठेस पहुंचाने वाली हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं। इस तरह की बयानबाजी निंदनीय है। यह क्षमा योग्य नहीं है। नीतीश कुमार इस तरह से अश्लीलता भरी बातें कर रह हैं। इससे महिला समाज काफी आक्रोशित है।

ये भी पढ़े : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

सुल्तानपुर में धरने पर बैठी राज्यमंत्री

राज्यमंत्री सोनम किन्नर बिहार सीएम के बयान का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गई। उन्होंने नीतीश कुमार के बयान पर खासी नाराजगी जताई। सोनम ने कहा कि नीतीश कुमार की बुद्धि भष्ट हो चुकी है। वे सरकार क्या चलाएंगे? सोनम ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने नीतीश कुमार के बयान को शर्मसार करने वाला करार दिया है।

जालौन में गरमाया माहौल

जालौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। पार्टी के पदाधिकारी ने कहा कि नीतीश कुमार की इस तरह की बयानबाजी उनकी पार्टी की सोच को प्रदर्शित करता है। नीतीश कुमार ने जिस तरह से बयानबाजी की है, वह काफी शर्मनाक है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौराह पर पतला फूंकते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़े : RBI जल्द करेगी डिजिटल करेंसी लॉन्च, क्रिप्टो से कितनी है अलग, कैसे आम लोग करेंगे इस्तेमाल?

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now